Maharajganj

Maharajganj : तेंदुए के हमले से दहशत, ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  कोल्हुई थाना क्षेत्र के मझौली गांव में शनिवार को तेंदुए के हमले से चार ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़कर पीट-पीट कर मार डाला। सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर रेंज की वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ गांव के पास झाड़ियों में छिपा हुआ था और अचानक हमला कर दिया। चार लोगों के घायल होने के बाद गांववालों ने तेंदुए को घेर लिया और उसे मार डाला। वन विभाग ने बताया कि इस घटना के बाद दर्जनों ग्रामीणों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।  घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और वन विभाग ने आसपास के इलाकों में सतर्कता बरतने के  निर्देश दिए हैं। डीएफओ निरंजन सुर्वे बताया कि तेंदुए को पस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : आईजीआरएस पर डीएम सख्त, असंतोषजनक फीडबैक पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता समेत 10 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब